देवघर, नवम्बर 30 -- देवघर,प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने सारठ थानांतर्गत डकाई जंगल से दो सक्रिय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल-झाड़ क्षेत्र में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आमलोगों को धोखे में ले रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना के पिडारी गांव निवासी 28 वर्षीय इराफत अंसारी, पिता- मदरुद्दीन अंसारी, मारगोमुंडा थाना के टटकजोरी गांव निवासी 32 वर्षीय नूर फराज अंसारी पिता हाफिज मिय...