देवघर, अप्रैल 2 -- सारठ प्रतिनिधि गर्मी शुरू होते ही सारठ मुख्य बाजार व अन्य मोहल्लों में पेयजल समस्या बढ़ गयी है। वर्षों पूर्व पेयजलापूर्ति के लिए निर्मित जलमीनार दो वर्षों से बेकार पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगायी। परंतु आज तक सारठ के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं आने-जाने वाले राहगीरों के लिए मुख्य चौक व बाजार में सार्वजनिक पेयजल की सुविधा नहीं है जिस कारण आने-जाने वाले राहगीरों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों व छोटे- छोटे दुकानदारों का कहना है कि सप्लाई पानी लगभग दो वर्षों से नहीं मिल रहा है। सप्लाई पानी नहीं मिलने से ग्राहकों समेत राहगीरों को पानी पिलाने के लिए जार का पानी खरीदना पड़ता है। इसके लिए रोजाना गृहस्वामियों व दुकानदारों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.