देवघर, मई 8 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत अंतर्गत दमाकुंडी गांव में कुल देवी मां दुर्गा माता कोनए सिरा घर में स्थापित करने को लेकर बुधवार को भव्य व आकर्षक कलश यात्रा निकाली गयी। तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान की शुरूआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ की गई। इस दौरान गांव तथा आसपास की 108 कुवांरी कन्या व महिलाएं माथे पर कलश लेकर ढोल बाजे के साथ दमाकुंडी अजय नदी घाट पहुंची। जहां आचार्य काली दास व पंडित प्रदीप तिवारी ने मुख्य यजमान आशुतोष कुमार सिंह सपत्निक को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि- विधान से गणेशादि पंचदेवता, बरूण देव समेत सभी देवताओं की पूजा-अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। उसके बाद सभी माथे पर जल भरे कलश लेकर पश्चिम बंगाल के सुंदरपुर से आए रंग दल के साथ झूमते-नाचते गांव का भ्रमण कर मंदिर प्रांगण पहुंचे। कलश यात्रा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.