देवघर, नवम्बर 16 -- सारठ,प्रतिनिधि। रविवार को सारठ मधुपुर मुख्य सड़क पर बामनगामा अजय नदी पुल के निकट ऑटो पलटने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार अन्य पांच लोग समेत दो बच्चा घायल हो गया। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के छातापाथर गांव से एक ऑटो में पांच बच्चा, महिला समेत 18 लोग सवार होकर सारवां थाना क्षेत्र के डकाय गांव जा रहे थे। इसी दौरान अजय नदी पुल के पास ऑटो पलट गई। जिसके बाद ऑटो में सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर जियाउल हक ने जांच पड़ताल के उपरांत 35 वर्षीय बहामुनी सोरेन, पति दिलीप मुर्मू को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में 76 वर्षीय महिला सोनामुनि मरांडी, 45 वर्षीय गौरा मुर्मू, 40 वर...