देहरादून, अगस्त 20 -- मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की नवनिर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका नेगी ने बुधवार को गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रियंका ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी प्राथमिकताएं रखते हुए कुछ मांगों पर कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया। प्रियंका ने भराड़ीसैंण से सारकोट के लिए सड़क की स्वीकृति और कार्य शुरू होने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। साथ ही हाल में सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रियंका ने मुख्यमंत्री से कहा कि गांव में जंगली जानवरों की वजह से खेती प्रभावित होती है। इसलिए गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की आवश्यकता है। इसके साथ गांव से जुड़ने वाले आंतरिक मार्गों की अच्छी व्यवस्था, गांव की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.