चाईबासा, जनवरी 14 -- गुवा । सारंडा वन क्षेत्र अंतर्गत गंगदा पंचायत क्षेत्र में स्थित पवित्र बोंगा मांडा स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने कारो नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। बोंगा मांडा पत्थर, जिस पर लाल रंग के पवित्र पदचिह्न अंकित हैं, को लेकर विशेष धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालुओं ने यहां प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं महावीर हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महावीर हनुमान जी का श्रीराम ध्वज ऊंचे पहाड़ और चट्टानों पर स्थापित किया गया, जिसे स्थापित करने में लगभग डेढ़ घंटे की कठिन पहाड़ी चढ़ाई तय की गई। श्रद्धालुओं ने बोंगा मांडा के पवित्र पदचिह्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.