चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- मनोहरपुर। जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समठा गांव में सीआरपीएफ 134/ई बटालियन द्वारा कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के निर्देश पर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी दीपेंद्र कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ने व लाभ लेने को प्रेरित किया। मौके पर ग्रामीणों के बीच कंबल, मच्छरदानी, साड़ी, स्कूल बैग, किताब, ड्रम आदि सामग्री वितरण किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। मौके पर सहा. कमा. भानू प्रकाश, मनीष सिन्हा, डॉ. कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...