चक्रधरपुर, जुलाई 9 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत तिरिलपोसी जंगल में चेकडैम के पास एक और घायल हाथी देखा गया। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह घायल हाथी को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग हाथी के रेसक्यू में जुट गया। ग्रामीणों ने बताया कि ये हाथी भी घायल है। इसके पैर में भी चोट लगा हुआ है। वहीं सूचना पर वन विभाग सक्रिय होकर घायल हाथी को सुरक्षित स्थान लाने के प्रयास में जुट गई है। जबकि समाचार लिखे जाने तक हाथी के घायल होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, साथ ही उसके किस पैर में चोट लगी है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल हाथी के साथ है दंतैल हाथी : जानकारी के अनुसार यह घायल हाथी पहले वाले घायल हाथी से थोड़ा बड़ा है। इसके साथ एक दंतैल हाथी भी घूम रहा है। ग्रामीणों ने बताया घायल हाथी के पास जाने से दंतैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.