चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- सारंडा में छिपे बड़े नक्सली नेताओं की घेराबंदी, बड़े ऑपरेशन की है तैयारी -सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अंतिम दौर में है ऑपरेशन -प. बंगाल और छत्तीसगढ़ के भी नक्सली सारंडा में हैं सक्रिय चक्रधरपुर (जमशेदपुर), संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में बचे बड़े नक्सली नेता भी सुरक्षाबलों के रडार पर हैं। उन्हें अंजाम तक पहुंचाने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी है। इसे लेकर हाल के दिनों में सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों ने बैठक की थी, जिसमें बड़े ऑपरेशन की रणनीति बनायी गयी थी। हालांकि, अब भी जंगल में उनकी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मालूम हो कि 22 जनवरी को सारंडा में 2 करोड़ 35 लाख के इनामी नक्सली प्रतिराम माझी उर्फ अनल दा, अनमोल उर्फ लालचंद सहित 17 नक्सलियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर सुरक्षा बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.