चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- राउरकेला। ओडिशा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में फैले सारंडा जंगल में करीब साढ़े तीन एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट कर दिया जिसकी कीमत करीब 40 लााख के करीब होगी। जानकारी मुताबिक राउरकेला एसपी को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि सारंडा जंगल के गुरुडिया थाना क्षेत्र के बीहड़ जड़ा गांव के पास अवैध रूप से अफीम की खेती हुई है। गुरुडिया, टिकायतपाली, लोहनीपाड़ा और बणई पुलिस वन विभाग और आबाकारी विभाग के साथ मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों द्वारा किये गये करीब साढ़े तीन एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। राउरकेला एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...