चाईबासा, जून 17 -- गुवा। टाटा स्टील की विजय-टू खदान से ड्यूटी समाप्त कर सारंडा के बहदा गांव लौट रहे श्रमिकों से भरी बोलेरो वाहन को सैडल गेट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लाईन ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार सभी श्रमिक बाल-बाल बच गये, हालांकि कंपनी की बोलेरो वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद श्रमिकों ने सतर्कता दिखाते हुए फोन कर सैडल गेट पर मौजूद कर्मचारियों से संपर्क किया, जिसके बाद उक्त लाईन ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना के बाबत बहदा गांव निवासी श्रमिक मंगल माझी ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर की है, जब वे लगभग आधा दर्जन श्रमिकों के साथ बोलेरो वाहन में सवार होकर ड्यूटी के बाद अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन सैडल गेट पार किया, सामने से एक तेज रफ्तार लाईन ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.