संभल, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव निवासी सतपाल और मुनेश के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सतपाल को चोटें आईं। पीड़ित सतपाल ने थाने पहुंचकर मुनेश और प्रधान पति भगवान दास पर चुनावी रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...