बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सामूहिक हवन की पूर्णाहुति के साथ वैशाली मोड़ सेक्टर 9 मैदान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ बुधवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्त श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक हवन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आचार्य सचिन कौशिक ने अंतिम दिन कहा भागवत कथा श्रवण से जीवन मरण के बंधन से मुक्ति पाने का सरल मार्ग है। श्रीमद् भागवत कथा की श्रवण से हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है। भागवत कथा में धार्मिक उपदेशों के साथ माता-पिता की सेवा, गुरु जनों व बड़ों का आदर व वसुद्धैव कुटुंबकंब जैसे संदेश निहित है। जिसे सुनने से लोगों में सदबुद्धि आती है। इस हवन कार्यक्रम में यजमान योगेंद्र कुमार चौधरी व शालिनी कुमारी, सत्यम भारती, रवि शंकर, गौरांग चंद्र पातर, विकाश राजहंस, मनीष कुमार पाण्डेय, कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.