बुलंदशहर, फरवरी 12 -- सोमवार को नगर स्थित एक फार्म हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में 105 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। सरकारी योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 86 हिंदू समाज के जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया, जबकि 19 मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनकी धार्मिक रीति-रिवाज एवं परंपराओं के अनुसार काजियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। पूरे समारोह स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा दूल्हा-दुल्हनों के लिए मंच, भोजन, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गईं। मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.