प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- साहू एकता मंच की ओर से रविवार को केपी इंटर कॉलेज परिसर में 15वां नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 39 जोड़ों ने विधिविधान से सात फेरे लिए। आचार्यों ने मंडम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। साहू समाज के पदाधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। सभी नव-दंपतियों को साहू समाज की ओर से गृहस्थी की सामग्री भेंट की। विवाह से पूर्व पत्थर गिरजाघर से गाजे-बाजे के साथ बारात केपी कॉलेज पहुंची। घोड़ों पर सवार होकर दूल्हे केपी कॉलेज पहुंचे जहां बारातियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल गीत प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.