कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। सामाजिक संगठनों की पहल पर रविवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोहों की धूम रही। अलग-अलग समितियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कुल 27 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। प्रजापति सभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। अध्यक्ष जयकुमार प्रजापति ने बताया कि नवदंपतियों को सोने-चांदी के आभूषण, अलमारी, बेड, साइकिल, सिलाई मशीन, स्टील की टंकी और मिक्सर ग्राइंडर भेंट किए गए। समारोह में वर-वधू पक्ष के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर संजय प्रजापति, राजकुमार प्रजापति समेत समाज के कई लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में विश्वकर्मा समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में नौ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की...