कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। श्री अग्रसेन युवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह 8 फरवरी को डीएवी लॉन में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को विवाह स्थल पर एक बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक 11 जोड़ों ने सामूहिक विवाह में सहभागिता के लिए सहमति दी है। आपसी तालमेल बैठकों के दौरान लगभग 30 जोड़ों के अभिभावकों ने एक-दूसरे के परिवारों से परिचय कर सामाजिक समरसता पर चर्चा की। संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल ने बताया कि सामूहिक विवाह समाज के युवक-युवतियों को सरल एवं गरिमामय दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कराने का माध्यम है। मंत्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि वधू-वर पक्ष एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संयोजक संदीप अग्रवाल व समाज के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग...