उरई, फरवरी 22 -- कदौरा। सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही आयोजन कमेटी ने जोड़ों को उपहार स्वरूप सामान देकर शुभकामनाएं दी। रविवार को कैपेबल इंडिया ट्रस्ट संस्थान के तत्वधान में सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन एक गेस्ट हाउस में हुआ। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही रौनक रही। दोपहर को 10 दूल्हों की बारात निकाली गई। गाजे, बाजे संग निकली बारात में बड़ी संख्या में बाराती शामिल हुए। बारात भ्रमण करने के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां द्वारचार की रस्म पूरी की गई। बाद में जयमाला कार्यक्रम किया गया। इसमें दस जोड़ो ने वरमाला के बाद सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में कदम रखा। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे द्वारा वर वधु को उपहार भेंट करते...