पीलीभीत, नवम्बर 15 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के द्वितीय चरण में 492 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। विवाह स्थल की तैयारियों को पूरा कर लिया गया। एडीएम न्यायिक रोशनी यादव और सिटी मजिस्ट्रेट वीवी तोमर ने विवाह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। विवाह स्थल पर परिजनों के बैठने के लिए एक टेंट लगाया जाएगा। बायोमैट्रिक हाजिरी के पांच काउंटर बढ़ाए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में 15 नवंबर को अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के वर-वधु की शादियां कराई जाएगी। 16 नवंबर को बिलसंडा और बीसलपुर ब्लाक क्षेत्र के पात्रों की शादियां होगी। 17 नवंबर को अंतिम दिन पूरनपुर में शादियां होगी। शुक्रवार को एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने ड्रमंड कालेज में पहुंचकर विवाह की तैयारियों का जायजा लिया। मंडप में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.