बहराइच, फरवरी 23 -- मोतीपुर। तहसील क्षेत्र के गोपिया ग्राम पंचायत के मजरा लोधपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पुत्री की शादी करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराया है। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं। आरोप लगाया कि पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सचिव व एक लिपिक ने 6 से 8 हजार रुपये तक की मांग की है। उसका कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इतनी धनराशि नहीं दे सकता। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...