बलिया, दिसम्बर 1 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजना की टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि अब तक केवल एक ही फर्म ने पूरी बीड प्रक्रिया पूरी की है, जो इस योजना की गंभीरता को देखते हुए उचित नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया की शर्तों को सरल और पारदर्शी बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक फर्म इसमें भाग ले सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को सामग्री आपूर्ति और टेंट व्यवस्था के टेंडर को तत्काल प्रभाव से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया ताकि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समय पर और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा...