मुरादाबाद, फरवरी 5 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पति से विवाद कर महिला मायके चली गई। बाद में चोरी छिपे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह में बदायूं निवासी युवक से शादी कर ली। शादी अनुदान योजना की धनराशि अपनी मां के खाते में लेकर निकाल ली। जानकारी होने पर पति और ससुरालियों ने विरोध किया तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे संपत्ति में आधा हिस्सा और दस लाख रुपये नकद देने की मांग की। मामले में पहले पति के पिता की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से मूंढापांडे पुलिस ने आरोपी महिला, उसकी मां और चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मूंढापांडे के गांव हसनगंज निवासी अतर सिंह के अनुसार उनके बेटे राहुल की शादी थाना क्षेत्र के ही गांव बूजपुर मान निवासी सीमा से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही सीमा पति राहुल और ससुराल वालों से विवाद शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.