मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना की गड़बड़ी में छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित कर दिए गए। जबकि, मूढापांडे के खंड विकास अधिकारी और इसी क्षेत्र के एडीओ समाज कल्याण के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रविवार की शाम जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस मामले में यह निर्देश जारी किया। शादी योजना में धांधली, उपहार की आपूर्ति में अनियमितता और शादी समारोह के आयोजन में कुव्यवस्था की शिकायत हुई थी। कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह ने यह प्रभारी मंत्री की बैठक में मामले की शिकायत की थी। मामले में उच्च स्तरीय जांच कर रही शासन की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण को अपनी रिपोर्ट सौंपगी। इधर, जिलाधिकारी ने पात्रों के चयन और सत्यापन में गड़बड़ी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.