औरैया, जनवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। जिले में सामूहिक विवाह योजना के प्रति बढ़ती दिलचस्पी ने समाज कल्याण विभाग को नई चुनौती के सामने ला खड़ा किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 385 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था। पहले चरण में 320 जोड़ों की शादी फरवरी से पहले ही कराई जा चुकी है। अब दूसरे चरण में मात्र 65 जोड़ों को योजना का लाभ मिलना बाकी है, जबकि आवेदन 300 से अधिक पहुंच चुके हैं। यह लक्ष्य के मुकाबले लगभग पांच गुना है। जानकारी के अनुसार फरवरी में सहालग शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में शादी के कार्यक्रम तेज हो जाते हैं। इसी वजह से सामूहिक विवाह योजना के आवेदन अचानक बढ़े हैं। विभाग फिलहाल बचे हुए जोड़ों के लिए विवाह का शुभ मुहूर्त तय करने में जुटा है, लेकिन आवेदन संख्या बढ़ने के बाद पात्रता और चयन की प्रक्रिया विभाग के सामने प्रमुख स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.