चंदौली, फरवरी 26 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी ब्लाक परिसर में मंगलवार को बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें मौके पर शादी में 42 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। ब्लाक परिसर में विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच 12 मंडपो में नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, विकास खंड अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय, लेखाकार सियालाल सहित अन्य ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने नव दंपतियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन स्तर से गरीब असहाय वर्ग की कन्या के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.