मुरादाबाद, फरवरी 23 -- भारतीय संस्कृति रक्षा समिति एवं अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट 28 फरवरी को रैड सफायर आशियाना में हिंदू विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने वार्ता के दौरान बताया इस सम्मेलन में सत सनातन, जैन,सिख एवं बौद्ध सहित सभी वर्गों के 251 युवक- युवतियों का परिचय कराया जाएगा। 21 कन्याओं का कन्यादान भी कराया जाएगा। इस आयोजन में विवाह करने वालों से अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा मिलेगा। वार्ता में संयोजक अरविंद अग्रवाल जॉनी, सरदार गुरिवंदर सिंह, अनिल सिक्का ने रूप रेखा प्रस्तुत की। सुधीर गुप्ता, संतोष नारंग, मीनू विज, सुधा शर्मा, शालिनी अग्रवाल, ममता चौधरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...