लखीसराय, अप्रैल 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में सोमवार को सामूहिक विवाह के आयोजन किया गया। इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट कार्यक्रम का आयोजन 2009 से लगातार करती आ रही है। अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा अशोक धाम मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 18 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और मानव सेवा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी नव दंपति को वस्त्र के साथ अन्य समाग्री देकर विदा किया गया। विवाह समारोह में डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एसडीएम चंदन कुमार, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शशि कुमार, अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सचिव डा. अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.