रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था जिंदगी जिंदाबाद समिति ने सिटी क्लब में पांचवां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इसमें 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। सोमवार को सिटी क्लब में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिंदगी जिंदाबाद समिति के संस्थापक करमजीत सिंह चानना ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में 17 वर वधुओं का सामूहिक विवाह कराया गया। 6 वर-वधुओं का पंडित बाबूराम शर्मा द्वारा हिंदू रीति रिवाज से और 11 वर वधुओं का दशमेश नगर आवास विकास गुरुद्वारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.