उन्नाव, नवम्बर 23 -- अचलगंज। बदरका में चल रहे यज्ञ सैनी हलवाई समाज के दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में खादी एवं लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री राकेश सचान ने पहुंच कर विवाह के बंधन में बंधे वैवाहिक जोड़ो की आशीर्वाद दिया । उन्होंने कहा समाज में दहेज रूपी दानव इतना बढ़ गया है कि सामान्य व्यक्ति एक बेटी की शादी करने में अपने जीवन की सारी पूंजी खपा देता है। इस तरह के आयोजन हर वर्ग में होने चाहिए ताकि धन के अभाव में किसी बेटी व उसके पिता को कष्ट न उठाना पड़े। सरकार भी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करती है । उन्होंने सभी जोड़ों को उपहार प्रदान करते हुए उनके वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए पंद्रह जोड़ो ने एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंधने के लिए सहमति दी है। आयोजक रामकुमार गुप्ता ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त कि...