प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। कालाकांकर के परियांवा इंटर कॉलेज में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सामू्हिक विवाह समारोह में 11 जोड़ों ने फेरे लेकर नया जीवन शुरू किया। समिति के अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद मौर्य की अगुवाई में सामूहिक विवाह हुआ। पुरोहित राम सुमेर मौर्य के वैदिक मंत्रों के बीच जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए। फेरे लेने वाले सभी 11 जोड़ों को संस्थान की ओर से दैनिक उपयोग के घरेलू सामान उपहार में दिए गए। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने जनसत्तादल लोकतांत्रिक की ओर से 1 लाख 11 हजार रुपये की भेंट किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, राजेश मौर्य, उत्कर्ष मौर्य, डॉ.आरपी मौर्या, प्रधान सुरेश यादव, रवि सरोज, सौरभ मिश्र, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...