बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। संवाददाता बागेश्वरधाम में सातवां समूहिक विवाह के आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जनपद की बेटियां करेंगी। रश्मि गुप्ता व निशा ने बताया कि बागेश्वरधाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा प्रतिवर्ष निर्धन, अनाथ बेटियों का विवाह बागेश्वरधाम में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष इन बेटियों का भी हल्दी, मेहंदी, संगीत, विवाह और विदाई का कार्यक्रम तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान संगीतकार शंकर महादेवन, जुबिन नौटियाल आदि सहित छह राज्यों के मुख्यमंत्री, देश-विदेश से अभिनेता एवं कलाकार, संत, महागुरु आदि इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...