अमरोहा, फरवरी 24 -- सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने वाले तीन बच्चों के पिता व दुल्हन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं ग्राम सचिव को निलंबित करते हुए रिपोर्ट आगरा जनपद में भेज दी गई है। बताया जा रहा कि ग्राम सचिव की आगरा में स्थाई तैनाती है। शनिवार को शहर के शिव इंटर कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 233 जोड़ों की शादी होनी थी। 33 जोड़े शादी के लिए यहां नहीं पहुंचे थे जबकि 200 जोड़ों की शादी उनके पारंपरिक रीति रिवाज संग संपन्न कराई गई। इस बीच एक युवती का होने वाला दूल्हा जब शादी समारोह में नहीं पहुंचा तो युवती के परिजनों ने तीन बच्चों के पिता को ही अपनी बेटी के साथ शादी की औपचारिकता निभाने के लिए राजी कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद समारोह विधि विधान संग दोनों की शादी से जुड़ीं सभी रस्में भी पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.