रुडकी, फरवरी 8 -- रविवार को बुग्गावाला के मिनी स्टेडियम में सर्वसमाज का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता मुन्नी लाल सिंदे और गौतम प्रधान के सहयोग से समाज की पांच निर्धन कन्याओं का विधिपूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...