कुशीनगर, नवम्बर 30 -- कोटवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के कोटवा कला स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कोटवा कला, खड्डा और नेबुआ नौरंगिया ब्लॉकों के अलावा निकाय क्षेत्र के कुल 266 से अधिक जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर जीवन की नई शुरुआत की। इसमें 246 हिन्दु जोड़ों का मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने विवाह कराया। वहीं 20 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी विधि-विधान के साथ कराया गया। शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को कपड़े, चांदी की पायल-बिछिया, बेडशीट सहित निर्धारित उपहार सामग्री प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे व खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद...