वाराणसी, नवम्बर 28 -- वाराणसी, हिटी। जनपद के तीन ब्लाक मुख्यालयों पर गुरुवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। रीति रिवाज के साथ युगलों ने एक दूसरे का हाथ थामा। जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को आर्शीवाद दिया। साथ ही शासन की ओर से स्वीकृत राशि और उपहार भी दिए। सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कुल 61 जोड़ों का वैदिक मंत्रोंउच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ। वहीं एक जोड़ा का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि सेवापुरी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह 'डॉक्टर' रहे। बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने वर-वधु को उपहार स्वरूप गृहस्थी के सामान और शासन से स्वीकृत एक लाख की राशि प्रदान की। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक सिंह, प्रधान गुंजन सिंह, राजेश सिंह, मनोज याद...