हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। स्वर्णकार कल्याण समिति की ओर से लखीमपुर में होने वाले दहेज रहित सामाजिक विवाह समारोह को लेकर हरदोई के खत्री धर्मशाला में सोमवार को परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 17 परिवारों ने पंजीकरण कराया। इनमें परिचय के दौरान सात जोड़ों के लिए पारिवारिक सहमति बनी। परिचय सम्मेलन के व्यवस्थापक व ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सोनी ने बताया कि आगामी 21 जून को लखीमपुर में दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सात परिचय सम्मेलनों की श्रृंखला तय की गई है। इसी क्रम में पहला सम्मेलन हरदोई में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा को समाप्त करना और सरल व सम्मानजनक विवाह को बढ़ावा देना है। अजय वर्मा, राजकमल सोनी, सुशील कुमार सिंह सोनी, दीप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.