गढ़वा, फरवरी 16 -- धुरकी। भवनाथपुर टाऊनशिप मैदान में 28 फरवरी को विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही के सौजन्य से होने वाले 51 बेटियों की सामूहिक विवाह को लेकर धन संग्रह किया गया। साथ ही लोगों को सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मंगल यादव के नेतृत्व में गांवों में घूमकर धनसंग्रह किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि लोग स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर विवाह के लिए दान दे रहे हैं। धन संग्रह कार्यक्रम 20 जनवरी तक चलाया जाएगा। मौके पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेजू कोरवा, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, रामप्रवेश गुप्ता, चांददेव बैठा, हरिलाल सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...