अयोध्या, मार्च 8 -- भदरसा संवाददाता। भरतकुण्ड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत हुए आयोजन में विकासखंड मसौधा, सोहावल ,बीकापुर, नगर पंचायत भदरसा भरतकुण्ड तथा खिरौनी के लाभार्थी शामिल हुए। जिसमें 123 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने कहा कि कन्यादान संसार का सर्वोत्तम दान है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा ने कहा कि वैवाहिक समारोह में प्रत्येक जोड़ों के लिए उपहार के साथ-साथ उनके खाते में धन देने की व्यवस्था की गई है। सामूहिक विवाह में मसौधा ब्लॉक के 36 ,सोहावल ब्लॉक के 38, बीकापुर ब्लॉक के 32 और नगर पंचायत भदरसा भरतकुण्ड के नौ और नगर पंचायत खिरौनी के आठ जोड़ा थे। मौके पर खंड विकास अधिकारी मसौधा आरएन भारती, सोहावल अनुपम वर्मा, बीकापुर हरिश्चन्द्र, सहायक विकास अधिकारी मसौधा आईएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.