गढ़वा, फरवरी 22 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय में पिछले बुधवार को आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से दी गई शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में आयोजक संस्था कन्या विवाह सोसायटी के सचिव को एसडीओ ने नोटिस जारी कर दो दिनों में स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा इस शर्त के अनुसार दी गई थी कि आयोजक आयोजन में डीजे का उपयोग नहीं करेंगे। साथ ही आवागमन बाधित नहीं करेंगे। दंडाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुरूप संस्था ने उक्त दोनों शर्तों का स्पष्टतः उल्लंघन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.