कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सीएसए में गुरुवार को हुए समारोह में फैली अव्यवस्था की जांच पूरी हो गई है। हर स्थिति की जांच के बाद खाना, टेंट, कुर्सी और पानी की सप्लाई करने वाले ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। जांच कमेटी सोमवार को रिपोर्ट सौंपेगी। ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कटौती की जा सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी का पहले ही तबादला हो चुका है। योजना के अंतर्गत 959 में से 635 जोड़ों का विवाह गुरुवार को होना था। 562 जोड़ों का सामूहिक विवाह और निकाह हुआ। जिसे कराने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग ने ई-टेंडर प्रक्रिया से नेशनल कोऑपरेटिव कंस्ट्रकशन फेडरेशन लिमिटेड प्रखर सिंह की फर्म को जोड़ों को दिए जाने वाले उपहार की जिम्मेदार सौंपी थी। वहीं नेशनल फेडरेशन ऑफ फार्मर प्रोक्योर...