लखीमपुरखीरी, जून 3 -- लखीमपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का बजट अब सरकार ने बढ़ा दिया है। अब तक 51 हजार रुपए प्रति जोड़ा खर्च किया जाता था अब इसको बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है। बजट बढ़ाने के साथ ही उपहार की सामग्री बढ़ा दी गई हैं वहीं कन्या के खाते में भी अब 60 हजार रुपए की धनराशि डीबीटी से भेजी जाएगी। उपहार सामग्री की संख्या बढ़ाने के साथ ही कन्या को चांदी की पायल और चांदी की बिछिया भी देनी होगी। जिस दुकान से यह खरीदी जाएंगी उससे गुणवत्ता का प्रमाणपत्र भी लेना होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर नया शासनादेश व लक्ष्य भी जारी कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्वी मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर नया शासनादेश जारी हो गया है। शासनादेश के मुताबिक अब एक लाख रुपए प्रति जोड़ा खर्च होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.