बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर के होटल ग्रीन इंडिया में आयोजित किया गया। यहां निर्धन परिवार की 155 हिन्दू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 35 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि इस आयोजन के साक्षी बने और बेटियों को आशीर्वाद देकर पिया संग विदा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक समाज कल्याण मेरठ मंडल सुनीता यादव ने किया। चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 769 निर्धन बेटियों का विवाह संस्कार कराने का लक्ष्य मिला है। इसके चलते दिसबंर 2025 तक 353 निर्धन बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। जिले के बुलंदशहर, गुलावठी, अगौता, सिकंदराबाद, ककोड़, खुर्जा और अरनियां ब्लाक एवं नगर पालिका/ नगर पंचायत क्षेत्र से लगभग 250 बेटियों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.