प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- कुंडा, संवाददाता। सोमवार शाम ढलते ही सामूहिक विवाह के लिए 101 बारात एकसाथ निकली तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुंडा विधायक राजा भैया, एमएलसी, विधायक ने सभी दूल्हों का माला पहनाकर स्वागत किया। द्वारचार की रस्म पूरी होने पर दूल्हों को मंडप भेजा गया। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देशन, योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयोजन में सोमवार को 31वां सामूहिक शादी समारोह बजरंग महाविद्यालय में हुआ। सुबह से ही दूल्हा-दुल्हन अपने कक्ष में पहुंचने लगे। शादी को लेकर वर कन्या दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा। शाम ढलते ही टीपी इंटर कॉलेज से 101 दूल्हों की बारात एक साथ निकली तो बारात देखने को छतों पर लोग जमा हो गए। कुछ स्थानों पर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.