प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- कुंडा, संवाददाता। बजरंग महाविद्यालय सोमवार रात 31वें सामूहिक विवाह का साक्षी बनेगा। 101 गरीब कन्याओं के हाथ पीले करने को आयोजित सामूहिक शादी के लिए महाविद्यालय दुल्हन की तरह सजाया गया है। भोजन व्यवस्था चार सेक्टर में की गई है। शाम को एक साथ 101 बारातें निकलेंगी। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से आयोजित 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कॉलेज परिसर में फेरे लेने को मंडप बना है। उसी के बगल निकाह का स्थान बना है। वर पक्ष के लोग टीपी इन्टर कॉलेज में रुकेंगे। 1 से 54 तक के कन्यापक्ष को रानी गिरिजा इन्टर कालेज, 55 से 101 के कन्या पक्ष के लोग बजरंग इंटर कॉलेज ठहरेंगे। टीपी इंटर कॉलेज में घरातियों, बरातियों के भोजन की व्यवस्था है। समारोह के मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.