प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर 16 दिसंबर को सामूहिक संपूर्ण वंदे मातरम् गान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आईएमसीटीएफ और एचएसएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पद्मश्री डॉ. सोमा घोष शामिल होंगी। बैठक में प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. सुशील सिन्हा सहित आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करना है। इस दौरान अलग-अलग विद्यालयों के हजारों चयनित छात्र सामूहिक गान प्रस्तुत करेंगे। आयोजक की ओर से जानकारी दी गई कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...