भागलपुर, फरवरी 19 -- फोटो भागलपुर। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के बैनर तले 20वां सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को बूढ़ानाथ मंदिर में हो रहा है। मंच के सदस्यों ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर बताया कि कार्यक्रम में बिहार समेत झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब से उपनयन संस्कार के लिए 56 बटुकों का पंजीयन किया गया है। मौके पर मंच के अध्यक्ष पीएन पांडेय, महासचिव बुलबुल चौधरी, संस्थापक सदस्य राहुल तिवारी, रास बिहारी दुबे, राजेंद्र पांडेय, प्रणव भारती, चंद्रशेखर पांडेय, पंकज पांडेय समेत अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...