गिरडीह, अगस्त 25 -- गिरिडीह/बेंगाबाद, हिटी। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के रविवार को बेंगाबाद प्रखंड के बजरंग मंदिर परिसर चपुआडीह में सामूहिक गायत्री महायज्ञ जप एवं मंत्र लेखन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सर्वप्रथम मां गायत्री की वंदना की गई। इसके उपरांत हवन यज्ञ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार के लव कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम बारी-बारी से सभी देवशक्तियों का आह्वान किया गया एवं अग्नि प्रज्वलित कर गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों से यज्ञ भगवान को आहूतियां प्रदान कर मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य, सुखी एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। तत्पश्चात 5 मिनट सभी के कल्याण हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई। इसके साथ ही उपस्थित बच्चों ने नियमित गायत्री महामंत्र लेखन का भी संकल्प लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.