बुलंदशहर, जनवरी 13 -- सरस्वती विद्या मंदिर में सांसद डा. भोला सिंह द्वारा आयोजित सामूहिक भोज कार्यक्रम में कहा कि इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता, कार्यकर्ताओं में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। मंगलवार को कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में सांसद डा. भोला सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामूहिक भोजन किया। सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, कार्यकर्ताओं में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है, जिसमें जातियों के भेदभाव को दूर कर सभी वर्गों के एक साथ बैठकर भोजन किया है। उन्होंने कहा कि विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और विपक्ष के जातिगत आरोपी का जवाब देने की रणनीति का हिस्सा है। साथ बैठकर भोजन करने से आपस में प्रेम व सद्भाव बढ़ता है। इसलिए आज के भागदौड़ के परिवे...