गढ़वा, सितम्बर 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सामूहिक प्रार्थना में बहुत बड़ी शक्ति होती है। वह कभी निष्फल नहीं होती है। भगवान राम का अवतार भी देवताओं के सामूहिक प्रार्थना के परिणामस्वरूप हुआ था। यह बात गायत्री परिवार के विनोद पाठक ने कही। वह गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर ओम समिति द्वारा द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन प्रवचन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में रावण और उसके वंशजों के अत्याचार से पृथ्वी से लेकर स्वर्गलोक तक हाहाकार मचा हुआ था। तब देवताओं ने माता पृथ्वी के साथ ब्रह्माजी के पास जाकर अपनी चिंता से अवगत कराया था और उससे उबरने के लिए उपाय पूछा था। उस पर शिवजी की उपस्थिति में ब्रह्माजी ने सभी देवताओं को भगवान से सामूहिक प्रार्थना करने को कहा था। तब सभी देवताओं ने भगवान से सामूहिक प्रार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.