रांची, दिसम्बर 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की तुतलो पंचायत में शुक्रवार को पंचायत बदलाव समिति की बैठक पंचायत की मुखिया गंगी कुमारी की अध्यक्षता में हुई। मुखिया ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही किसी क्षेत्र, गांव और पंचायत का विकास संभव हो सकता है। सभी विभागों में समन्वय स्थापित कर पंचायत को विकास की राहों पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक इसी उद्देश्य की पहली ईंट है, जिस पर चलकर विकास की इमारत का निर्माण करना है। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा पंचायत के विकास से संबंधित विचार रखे गए। मौके पर पंचायत सचिव भारत स्वासी, मीनू देवी, ग्राम प्रधान मंगरा उरांव, समाजसेवी कुलदीप उरांव के अतिरिक्त जल सहिया, स्कूल के शिक्षक, सेविका-सहायिका, महिला मंडल की सदस्य, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि और टीआरआई समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.